Advertisement
breaking news

BJP MLA अमृतलाल मीणा भेजे गए जेल, फर्जी अंकतालिका मामले में कार्रवाई

राजस्थान

राजस्थान के सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा की जमानत याचिका खारिज करते हुये सोमवार को सराड़ा कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मीणा पर फर्जी मार्कशीट के आधार पर पत्नी को पंचायत चुनाव लड़ाने का आरोप है।

Advertisement

 

इस मामले में विधायक मीणा ने कोर्ट में जमानत याचिका पेश की थी जिसे सोमवार को कोर्ट ने खारिज करते हुये जेल भेज दिया। इससे ठीक पहले विधायक ने कोर्ट के आदेश पर ही न्यायालय में सरेंडर किया था। करीब 2 घंटे कोर्ट में वकीलों की बहस चली और उसके बाद विधायक को जेल भेजने का आदेश दिया गया।

 

6 साल पहले 2015 में विधायक अमृतलाल मीणा की पत्नी शांता देवी को सरपंच का चुनाव लड़ाया था। इस चुनाव में शांता देवी ने निकट प्रतिद्वंद्वी सुगना देवी को शिकस्त दी थी। लेकिन चुनाव परिणाम के बाद सेमारी सरपंच बनने वाली शांता देवी के खिलाफ फर्जी मार्कशीट पर चुनाव लड़ने आरोप लगा।

 

हारने वाली सुगना देवी की ओर से दर्ज शिकायत के बाद जांच सीबीसीआईडी ने की और इसमें अमृतलाल की पत्नी शांता देवी की मार्कशीट नकली पाई गई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari