Advertisement
Fire at Diamond City

Fire at Diamond City – कोलकाता के बहुमंजिला डायमंड सिटी में लगी आग

कोलकाता

दमदम के पास नागेरबाजार स्थित डायमंड सिटी (Fire at Diamond City) में आग लग गई। बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट की 16वीं मंजिल पर आग लगी। स्थिति पर काबू पाने के लिए अब तक दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। खबर मिलते ही दमकल मंत्री सुजीत बोस मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि जिस मंजिल पर आग लगी थी वहां 2 महिलाएं फंस गई थीं। दमकलकर्मियों ने तुरंत उन्हें रेस्क्यू कर नीचे उतारा। बताया गया कि आग एक फ्लैट से दूसरे फ्लैट में फैल गई। आवासीय फ्लैट की एसी मशीन से आग की लपटें निकलती दिख रही हैं फ्लैट की दूसरी खिड़कियों से भी काला धुआं निकल रहा है।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari