Advertisement

छाने लगी होली बहार – खरीददारी हुई तेज

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। होली में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है और इसे देखते हुए लोगों ने खाने पीने से लेकर पूजा और मनोरंजन के सामानों की खरीददारी शुरू कर दी है। कलाकार स्ट्रीट में तरह तरह की पिचकारी, रंग, गुलाल, पगड़ी से अस्थाई दुकानें सज कर तैयार है वहीं पूजन सामग्री, ठंडाई, ढोलक, चंग के बाजार भी तेज हो गए है।

Advertisement

बड़ाबाजार में चंग खरीदने आये एक ग्राहक ने बताया कि होली का पर्व नजदीक है और ऐसे अवसर पर दिनभर भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच दोस्तों संग नाच गा कर धमाल मचाने से जहां मन बहलता है वहीं दूसरी तरफ हम अपनी संस्कृति से भी जुड़े रहते है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari