Advertisement

Firearms Recover – 6 आग्नेयास्त्र, 200 राउंड कारतूस के साथ महिला गिरफ्तार

बंगाल

Firearms Recover – पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (CID) ने उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई की है।

Advertisement

Firearms Recover

सीआईडी की टीम ने एक संदिग्ध महिला का पीछा कर उसके पास से कम से कम 200 राउंड जिंदा कारतूस, 6 अत्याधुनिक अवैध आग्नेयास्त्र (हथियार) और भारी मात्रा में नकदी (कैश) बरामद की है।

यह सनसनीखेज घटना अशोकनगर के 8 नंबर इलाके की है। सीआईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारियों को क्षेत्र में हथियारों की तस्करी को लेकर पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी।

इसके बाद सीआईडी के जासूसों ने एक संदिग्ध महिला पर नजर रखनी शुरू की। महिला का पीछा करते हुए टीम नैहाटी रोड से होते हुए अशोकनगर के 8 नंबर इलाके में पहुंची और उसे चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया।

तलाशी लेने पर उसके पास रखे बैग से भारी मात्रा में असलहा और नकदी बरामद हुई। महिला के पास से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान पूजा विश्वास के रूप में हुई है।

इस बड़ी बरामदगी के बाद स्थानीय पुलिस और सीआईडी ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे 8 नंबर इलाके को चारों तरफ से घेर दिया है।

सीआईडी और स्थानीय पुलिस महिला से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इतनी बड़ी तादाद में हथियार और कारतूस कहाँ से लाए गए थे और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari