Advertisement
sunlight news

पूर्व भारतीय क्रिकेटर बीएस चंद्रशेखर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

खेल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर बीएस चंद्रशेखर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बंगलूरू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के प्रवक्ता विनय मृत्युंजय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 75 वर्षीय चंद्रशेखर को फिलहाल आईसीयू में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर है।

Advertisement

उधर उनकी पत्नी संध्या चंद्रशेखर ने बताया कि वह अब ठीक हैं। वह मैच देख रहे थे और तभी उन्होंने बोलने में दिक्कत की शिकायत हुई। इसलिए हम उन्हें अस्पताल ले गए। अब वह ठीक हैं और दो दिन में घर आ जाएंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari