Advertisement

वेब सीरीज “तांडव” के खिलाफ FIR दर्ज, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मांगा स्पष्टीकरण

देश
वेब सीरीज तांडव के निर्देशक अली अब्बास, प्रोड्यूसर हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी और अमेजन इंडिया के हेड ओरिजिनल कंटेंट अपर्णा पुरोहित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है।
आरोप है कि 16 जनवरी से अमेजन प्राइम वीडियो पर जब से यह रिलीज हुई है, इसके कुछ फुटेज को लेकर लोग आक्रोशित हैं। इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की टिप्पणियां सामने आयी हैं जो धार्मिक भावनाओं को भड़काने, जातियों में विभाजन और समुदाय विशेष की भावनाओं को भड़काने में सहायक हैं।
आरोप लगाया गया है कि  वेब सीरीज में राजनीतिक वर्चस्व को पाने के लिए अत्यंत निम्न स्तर से फ़िल्म का चित्रण किया गया है। साथ ही निम्न भाषा स्तर का उपयोग किया गया है। वेब सीरिज में महिलाओं के प्रति भी अपमानजनक बातें  कही गई हैं।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र

दरअसल, वेब सीरीज ‘तांडव’ को देखने के बाद आरोप लगाया गया है कि इसमें हिंदू देवी-देवताओं का उपहास किया गया है। भाजपा सांसद मनोज कोटक ने रविवार को कहा कि उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर ऐमजॉन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘तांडव’ पर रोक लगाने का अनुरोध किया है।

Advertisement

BJP नेता राम कदम ने भी दर्ज कराई शिकायत
इससे पहले महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक राम कदम ने ‘तांडव’ के निर्माताओं के खिलाफ घाटकोपर पुलिस स्‍टेशन में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई धी। उन्‍होंने ट्वीट कर लिखा कि आखिरकार क्यों हर बार फिल्मों और वेब सीरीज में हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित करने का काम किया जाता है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari