Advertisement
breaking news

महंगाई वाली जुलाई – आज से अमूल दूध- LPG सिलेंडर महंगा, बैंक सर्विस का चार्ज भी बढ़ा

देश

जुलाई का महीना लोगों की जेब पर मार करने वाला महीना बन कर आया है। एक जुलाई यानी आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। आज से बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए अब 25 रुपये अधिक चुकाने होंगे।

Advertisement

 

अगर घरेलू सिलेंडर के दाम की बात करें तो एक जुलाई को दिल्ली में अब ये सिलेंडर 834 रुपये का है। जबकि कोलकाता में 861 रुपये दाम हो गया है। जबकि दिल्ली में अब 19 किग्रा. वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 1550 हो गया है, इसमें 76 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

 

 ज्यादा टीडीएस कटेगा

एक जुलाई से एक अहम बदलाव ये भी होने जा रहा है कि जिन लोगों ने दो साल से अपना आयकर रिटर्न नहीं भरा है, अब एक जुलाई से उन्हें अधिक TDS देना होगा। ये नया नियम उनपर लागू होगा जिनका हर साल 50 हजार रुपये से अधिक का टीडीएस कटता है।

बैंकिंग चार्ज भी महंगा

 

देश के सबसे बड़े बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अब पैसा निकालने पर चार्ज बढ़ा दिया है। अब ग्राहक महीने में चार बार ही पैसा निकाल पाएगा, अगर इससे अधिक बार ब्रांच से पैसा निकाला गया तो 15 रुपये का अतिरिक्त चार्ज देना होगा। सिर्फ ब्रांच ही नहीं, बल्कि SBI के एटीएम पर भी यही नियम लागू होगा।

 

स्टेट बैंक ने इसके अलावा चेक को लेकर भी चार्ज बढ़ाने का फैसला लिया है, अब किसी भी खाताधारक को एक वित्तीय वर्ष में 10 चेक मुफ्त में मिलेंगे। इससे अतिरिक्त के लिए उसको चार्ज देना होगा। SBI के अलावा AXIS BANK, IDBI BANK ने भी अपने SMS चार्ज, लॉकर चार्ज में बदलाव किया है, जो एक जुलाई से लागू होगा।

 

महंगा हो गया अमूल का दूध

अमूल दूध के दाम आज से बढ़ रहे हैं, दिल्ली हो या महाराष्ट्र या फिर यूपी-गुजरात एक जुलाई से अमूल के मिल्क प्रोडक्ट महंगे मिलने वाले हैं। अमूल ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला लिया है। अमूल ने करीब डेढ़ साल बाद अपने दूध के दाम बढ़ाए हैं, जिसकी जानकारी कंपनी ने बुधवार को सभी को दी। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari