G20-Summit-Pm-Modi

G20 Summit – विश्व में विश्वास का संकट, PM Modi ने G20 Summit से दुनिया को दिया ‘सबका साथ सबका विकास’ का मंत्र

देश विदेश

G20 Summit के पहले दिन दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं का स्वागत किया। पीएम मोदी ने इस समिट का उद्घाटन करते हुए कहा कि पीएम ने सबसे पहले मोरक्को भूकंप पर संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि हम प्रार्थना करते है की सभी घायल जल्द ठीक हो। इस दुख की घड़ी में पूरा विश्व मोरक्को के साथ है। हम हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए तैयार है। इस दौरान उनके आगे रखी प्लेट पर भारत लिखा था। इन दिनों देश में इंडिया बनाम भारत को लेकर तगड़ी बहस चल रही है और कयास लगाए जा रहे हैं कि इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जा सकता है।

G20 Summit – मानवता का कल्याण और सुख सुनिश्चित किया जाए

पीएम मोदी ने कहा, भारत इस समिट में मौजूद दुनिया के सभी राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत करता है। समिट को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, यहां से कुछ किलोमीटर की दूरी पर लगभग ढ़ाई हजार साल पुराना एक स्तंभ लगा हुआ है जिस पर प्राकृत भाषा में लिखा हुआ है कि हेवं लोकश:हित मुखेति, अथ: इयं नातेशु हेवं अर्थात मानवता का कल्याण और सुख सुनिश्चित किया जाए। ढाई हजार साल पहले भारत की इसी भूमि से यह संदेश पूरी दुनिया को दिया था। इस सन्देश को याद कर जी 20 समिट का आरम्भ करें।

G20 Summit – 21वीं सदी का यह समय पूरी दुनिया को नई दिशा देने वाला समय है

21वीं सदी का यह समय पूरी दुनिया को नई दिशा देने वाला समय है। यह वह समय है जब वर्षों पुरानी चुनौतियाँ हमसे नये समाधान मांग रही हैं।

G 20 Summit PM Modi
Image Source – X/Narendra Modi (ScreenShot)

Global Trust Deficit को एक विश्वास एक भरोसे में बदलने का आह्वान – G20 Summit में पीएम मोदी

कोविड के बाद पुरे विश्व में विश्वास के आभाव का संकट आया है। युद्ध ने इस ट्रस्ट डेफेसिट को और गहरा कर दिया है। जब हम कोविड को हरा सकते हैं तो इस विश्वास के आभाव के संकट को भी हराकर विजय प्राप्त कर सकते हैं। पीएम ने आह्वान किया की सबसे पहले ग्लोबल ट्रस्ट डेफेसिट को एक विश्वास एक भरोसे में बदले। ये समय एक साथ मिलकर चलने का समय है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास कमंत्र हम सबके लिए पथ प्रदर्शक बन सकता है।

वैश्विक इकोनॉमी, आतंकवाद से निपटने के लिए साथ चलने की जरूरत – G20 Summit में पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल हो, नॉर्थ-साउथ का डिवाइड हो, ईस्ट-वेस्ट की दूरी हो, आतंकवाद और साइबर सिक्योरिटी हो, हेल्थ, एनर्जी और वाटर सिक्योरिटी हो आने वाले समय के लिए हमें इन चुनौतियों के ठोस समाधान के लिए आगे बढ़ना होगा।

भारत में G20, Peoples G20 बन गया है – PM Modi

पीएम मोदी ने कहा, भारत में जी20 पीपल्स जी20 बन गया है। करोड़ों भारतीय इससे जुड़े हुए हैं। देश के 60 से ज्यादा शहरों में 200 से ज्यादा बैठकें हुईं है। सबका साथ की भावना से ही भारत ने प्रस्ताव रखा था कि अफ़्रीकी यूनियन को जी – 20 की स्थाई सदस्य्ता दी जाए।

अफ्रीकी यूनियन आधिकारिक रूप से G20 ग्रुप में शामिल

हमें उम्मीद है कि इस प्रस्ताव में हर देश की सहमति है। मैं अफ्रीका के राष्ट्रपति के स्थाई सदस्य के रूप में अपना स्थान ग्रहण करने के लिए आमंत्रित करता हूं। अफ्रीकी यूनियन के आधिकारिक रूप से G20 ग्रुप में शामिल होने के ऐलान के साथ ही यूनियन के अध्यक्ष को गले लगाकर उन्हें बधाई भी दी।

Share from here