सनलाइट, कोलकाता। Gangasagar Mela 2026 के लिए श्री पुष्टिकर सेवा समिति का सेवा शिविर 9 जनवरी से शुरू होगा।
Gangasagar Mela 2026
वर्ष 1950 में स्थापित यह समिति जनसेवा के मूल मंत्र “सेवा ही परम धर्म है” को आधार बनाकर पिछले 75 वर्षों से निरंतर सामाजिक और धार्मिक सेवा में संलग्न है। इस वर्ष समिति का अमृत महोत्सव वर्ष है।
शिविर के बारे में जानकारी देते हुए प्रचार मंत्री अशोक कुमार भादानी ने बताया कि सेवा कार्य 9 जनवरी से 15 जनवर तक गंगासागर मेला कैंप शिविर-स्थल, रोड नंबर-3, पोस्ट गंगासागर में संचालित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समिति द्वारा मेले के दौरान देश के विभिन्न प्रांतों से आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए निःशुल्क आवास, चाय, गर्म पानी एवं भोजन की व्यवस्था की जाती है।
सेवा शिविर में श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, खिचड़ी, हलवा, बूंदी-भुजिया एवं चाय का निःशुल्क वितरण किया जाता है।
श्री पुष्टिकर सेवा समिति द्वारा लगाए जाने वाले इस शिविर में हर वर्ष बड़ी संख्या में तीर्थयात्री सेवा का लाभ उठाते हैं।
अमृत महोत्सव समिति की अध्यक्ष मीना देवी पुरोहित, उपाध्यक्ष जेठमल रंगा और पवन ओझा के मार्गदर्शन में सभी कार्यकर्ता शिविर जो सफल बनाने में सक्रिय हैं।
