Advertisement

TMC – पीएम ने कहा हिसाब लेंगे, क्या यही हिसाब है? – मंत्री शशि पांजा

कोलकाता

TMC – ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से ठीक पहले गिरीश पार्क इलाका रणक्षेत्र में बदल गया।

Advertisement

TMC

भाजपा तृणमूल कार्यकर्ता ने एक दूसरे पर पत्थरबाजी और हमले का आरोप लगाया। मंत्री शशि पांजा के घर पर हमले के दौरान मंत्री खुद घायल हो गईं।

शशि पांजा ने शनिवार दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुईं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा, “क्या महिलाओं की सुरक्षा की यही आपकी गारंटी है?”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शशि पांजा के साथ राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु और पार्टी सांसद सयानी घोष भी मौजूद थे।

मंत्री ने कहा कि ये सोची समझी सुनियोजित साजिश थी। उन्होंने कहा कि हत्या करने की कोशिश की गई। एफआईआर की जाएगी।

मंत्री शशि पांजा ने कहा कि प्रधानमंत्री आज सभा से कह रहे थे कि सबका हिसाब होगा। क्या यही हिसाब है?

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari