Advertisement

PM Modi – एक तरफ सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को लेकर चलेंगे, दूसरी तरफ सबका हिसाब लिया जाएगा – ब्रिगेड ग्राउंड से बोले पीएम

कोलकाता

PM Modi – पीएम मोदी ने आज कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित किया।

Advertisement

PM Modi

उन्होंने कहा कि यह ब्रिगेड परेड ग्राउंड का ऐतिहासिक मैदान और ऐतिहासिक जन सैलाब बता रहा है कि बंगाल क्या सोच रहा है और बंगाल के मन में क्या है।

पीएम ने तृणमूल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल की निर्मम सरकार अपनी कुर्सी जाती देख बौखला गई है।

पीएम ने कहा कि आज ट्रैफिक जाम किया गया, रास्ते बंद किए गए, सभा मे आने से रोकने के लिए सरकार ने सारे हथियार निकाल लिए फिर भी इस जनसैलाब को रोक नहीं पाई।

पीएम ने कहा कि बंगाल में महाजंगलराज लाने वालों का काउंट डाउन शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि वो दिन दूर नही जब बंगाल में कानून का राज होगा।

तृणमूल कांग्रेस के किसी अत्याचारी को छोड़ा नहीं जाएगा, चुन चुन के हिसाब होगा। पीएम ने कहा तृणमूल जितना जोर लगा ले परिवर्तन की आंधी को रोक नहीं पाएगी।

PM Modi ने कहा कि भाजपा के साथ महिषासुर मर्दिनी का आशीर्वाद है। रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी विभूतियों ने जिस बंगाल की परिकल्पना की थी बीजेपी उस बंगाल का नव निर्माण करेगी।

पीएम ने कहा कि यहां की निर्मम सरकार ने युवाओं को पलायन का अभिशाप दिया है। बंगाल का युवा आज न डिग्री ले पा रहे नहीं रोजगार मिल पा रहा है।

पीएम ने कहा कि लेफ्ट के सरकार में अपहरण, हत्या, बलात्कार का दौर कोई भूल नहीं सकता है। इसलिए बंगाल की जनता ने तृणमूल पर भरोसा दिखाया लेकिन तृणमूल ने लेफ्ट के गुंडों को ही अपनी पार्टी में भर्ती कर लिया।

आए दिन बहन बेटियों के खिलाफ दिल दहला देने वाली घटनाएं से बंगाल अछूता नहीं है। पीएम ने कहा कि कॉलेज परिसर में दुष्कर्म, टीएमसी कार्यालय में महिला से बलात्कार जैसे अधिकतर मामलों में आरोपी या तो तृणमूल का नेता होता है या तृणमूल से जुड़ा होता है।

PM Modi ने कहा कि धमकी दी जा रही है कि एक खास कम्युनिटी वाले मिलकर आपको खत्म कर देंगे। संवैधानिक कुर्सी पर बैठकर ऐसी धमकी, बंगालियों को खत्म करने की धमकी शोभा नहीं देती।

पीएम ने कहा कि में पूछना चाहता हूं कि वह कौन है जो टीएमसी के इशारों पर करोड़ों लोगों को खत्म कर देंगे? ये लोग कहते कि टीएमसी को जिसका वोट नहीं वह बंगाली नहीं।

पीएम ने कहा बंगाल में भाजपा सरकार बनाने के बाद एक तरफ हम सबका साथ सबका विकास के मंत्र को लेकर चलेंगे और दूसरी तरफ सबका हिसाब लिया जाएगा। जो आपको डराते हैं, भाजपा सरकार में उनके डर के दिन शुरू हो जाएंगे।

PM Modi ने कहा कि टीएमसी ने सभी सीमा लांघकर राष्ट्रपति के कार्यक्रम को बदइंतजामी के हवाले कर दिया। ये राष्ट्रपति का नही करोड़ों आदिवासियों का अपमान था।

पीएम ने कहा कि इस बार चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का नहीं बंगाल के आत्मा को बचाने का है व्यवस्था बदलने का है डर से मुक्ति का है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari