Advertisement
Ganpat Gaikwad

Ganpat Gaikwad – BJP विधायक ने थाने में की शिंदे गुट के नेता पर फायरिंग, गिरफ्तार

महाराष्ट्र

Ganpat Gaikwad – ठाणे के कल्याण उल्हास नगर इलाके में शुक्रवार को गोलीबारी की वारदात सामने आई।

Advertisement

Ganpat Gaikwad

बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ पर पुलिस गोली चला दी।

आरोप है कि बीजेपी विधायक ने थाने के अंदर 5 राउंड की फायरिंग की है। इस फायरिंग में शिंदे गुट के नेता के अलावा एक और शख्स को गोली लगी है।

पुलिस प्रशासन ने आरोपी विधायक गायकवाड़ को फायरिंग की घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

ठाणे पुलिस कमिश्नर आशुतोष डुंबरे ने बताया कि देर रात ही आरोपी विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विधायक पर 307 सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कया गया है। गोलीबारी में कुल 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

विधायक सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 3 अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।

उनकी तलाश की जारी है। विधायक गायकवाड़ को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari