Advertisement
breaking news

Haridevpur – पुलिस लिखी गाड़ी से व्यवसायी का अपहरण, 3 गिरफ्तार

कोलकाता

Haridevpur में व्यवसायी का पुलिस का बोर्ड लगी गाड़ी से बंदूक की नोंक पर अपहरण का मामला सामने आया है। व्यवसायी का नाम नितिन शाह है।

Advertisement

Haridevpur

पुलिस के मुताबिक कल रात करीब साढ़े दस बजे पांच अपहरणकर्ताओं ने आजादगढ़ निवासी व्यापारी का बार के सामने से अपहरण कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर गाडी की तलाश शुरू कर दी।

जांच की खबर पाकर अपहरणकर्ताओं ने व्यवसायी को छोड़ दिया है। पुलिस ने उस कार को जब्त कर लिया गया है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार लोगों की पहचान बिप्लप पात्रा उर्फ ​​विक्टर, अशोक माजी और अरुणांशु दास के रूप में हुई।

इसके अलावा पुलिस बाकी दो आरोपियों की भी तलाश कर रही है। घटना में कोई और शामिल है या नहीं, यह भी पुलिस की जांच कर रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari