Gold Smuggling – दिल्ली-कोलकाता में सोना तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 14 करोड़ रुपये….

कोलकाता दिल्ली

Gold Smuggling – डीआरआई ने दिल्ली-कोलकाता में सोने की तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

Gold Smuggling

कार्रवाई में 8 किलो सोना, 7 किलो चांदी और 52 लाख रुपये बरामद हुए, जबकि मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

मामले की शुरुआत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हुई, जहां कोलकाता से आए एक यात्री को विदेशी मार्क वाला सोना ले जाते हुए पकड़ा गया।

पूछताछ के बाद सोने का रिसीवर भी गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान दिल्ली में एक फैक्ट्री का पता चला, जहां तस्करी कर लाए गए सोने के विदेशी निशान मिटाकर उसे स्थानीय बाजार में बेचा जा रहा था।

इस मामले में लिप्त फैक्ट्री के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच में कोलकाता से गिरोह के मास्टरमाइंड और दो कैरियर्स को भी पकड़ा गया।

पूरे मामले में अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। कार्रवाई कस्टम्स एक्ट 1962 के तहत की गई है और जांच अभी जारी है।

Share from here