श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर मालदीव भाग गए हैं। बताया जा रहा है कि श्रीलंका की वायुसेना के विशेष विमान की मदद से गोटाबाया राजपक्षे मालदीव की राजधानी माले पहुंचे हैं। गोटाबाया के साथ उनकी पत्नी और बॉडीगार्ड भी मालदीव गए हैं। गोटाबाया राजपक्षे को इस्तीफा देना था लेकिन उन्होंने अभी तक इसका ऐलान नहीं किया है।