Gouranga Nagar Market Fire – बीती रात राजारहाट- न्यूटाउन से सटे गौरांग नगर बाज़ार में भयानक आग लग गई।
Gouranga Nagar Market Fire
एक के बाद एक 14-15 दुकानें जलकर राख हो गई। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। रात भर की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है।
शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। उस आग की वजह से एक दुकान में गैस सिलेंडर फट गया। उसके बाद, आग और भी भयानक हो गईं।
अपनी आंखों के सामने अपनी दुकानें जलती देख दुकानदारों की आँखों में आंसू दिखे। विधायक तापस चटर्जी आग की खबर मिलने के बाद आधी रात को मौके पर पहुंचे।
उन्होंने प्रभावित व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि वह उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि नुकसान का अंदाज़ा लगाया जा रहा है।
