Advertisement

असम के राहत शिविरों में बंगाल से पलायन कर रहे पीड़ितों से मिलेंगे राज्यपाल जगदीप धनखड़

बंगाल

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के डर से राज्य से पलायन कर असम गए लोगों से राज्यपाल जगदीप धनखड़ मुलाकात करने जाएंगे। राजभवन की ओर से बयान जारी कर यह बात कही गई है।

Advertisement

 

बयान में कहा गया है, ‘राज्यपाल जगदीप धनखड़ असम के रंगपाली और श्रीरामपुर में स्थित कैंपों में जाएंगे। वह 14 मई को जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे। चुनाव के बाद हुई हिंसा के चलते कुछ लोगों ने बंगाल से असम में जाकर शरण ले ली थी।’

 

इससे पहले राज्यपाल ने सीएम ममता बनर्जी की शपथ के दिन राज्य में हिंसा को लेकर चेतावनी भी दी थी। उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार को कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। 

 

चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि राज्य में 300 से 400 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शरण ली है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari