Advertisement

ज्ञानवापी केस सुनवाई योग्य है या नहीं, अदालत में आज होगा फैसला

उत्तर प्रदेश

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामला सुनवाई योग्य है या नहीं इस पर आज वाराणसी जिला जज की अदालत में फैसला होगा। तीन महीने से ज्यादा समय तक चली सुनवाई में दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें दी हैं।

Advertisement

हिंदू पक्ष की ओर से इस मामले को सुनवाई योग्य करार देने के लिए कई साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। उधर, मुस्लिम पक्ष ने इसको खारिज कराने के लिए अदालत को सबूत सौंपे हैं। 

सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत की ओर से ज्ञानवापी परिसर में कराए गए सर्वे के बाद अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी सुप्रीम कोर्ट चली गई थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने जिला जज की अदालत को ऑर्डर 7 रूल 10 के तहत सुनवाई का आदेश दिया था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari