breaking news

Hemant Soren Arrested – हेमंत सोरेन को ईडी ने किया गिरफ्तार

झारखंड

Hemant Soren Arrested – हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी कथित भूमि घोटाले से जुड़े मामले में हुई है।

Hemant Soren Arrested

इससे पहले चम्पई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया। सभी विधायक राजभवन पहुँचे। हेमंत सोरेन भी राजभवन पहुँचे थे। वहां हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दिया।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 1 बजे से पूछताछ कर रही थी। इस पूछताछ के मद्देनजर मुख्यमंत्री आवास और राजभवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

पहले से ही माना जा रहा था कि आज हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी हो सकती है। जिसे देखते हुए पूरे शहर में 2000 जवानों की तैनाती की गई थी।

उल्लेखनीय है कि हेमंत सोरेन को ईडी ने 10 समन भेजे थे लेकिन वे नही हाजिर हुए। आज से पहले 1 बार ईडी और हेमंत सोरेन का आमना सामना हुआ था।

Share