breaking news

Himachal Pradesh – चंबा में खाई में गिरी गाड़ी, 6 की मौत

हिमाचल प्रदेश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Himachal Pradesh – हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बड़ा हादसा हुआ है। हादसा चंबा जिले के तीसा उपमंडल के चनवास इलाके में हुआ है।

Himachal Pradesh

जहां बीती रात को एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

मरने वालों में दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खाई से सभी शवों को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे पर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने दुख जताया है।

उन्होंने X पर लिखा है कि चम्बा जिला के तीसा के चनवास में हुई कार दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है।

पीड़ित परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति तथा परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Share from here