Advertisement
earthquake

हिमाचल प्रदेश में महसूस किए गए भूकंप के झटके

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में बुधवार की रात 9 बजकर 32 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र मंडी में था। पंजाब के भी कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 दर्ज की गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, इसकी गहराई सतह से पांच किलोमीटर नीचे थी। राहत की बात यह है कि किसी भी इलाके में भूकंप की वजह से कोई जान-माल का नुकसान रिपोर्ट नहीं किया गया है। हिमाचल भूकंप की दृष्टि से ज़ोन-4 और 5 में आता है।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari