Advertisement
breaking news

आफताब की साकेत कोर्ट में पेशी आज, पुलिस मांगेगी रिमांड

दिल्ली

दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब पूनावाला को आज दिल्ली पुलिस साकेत कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस कोर्ट से उसकी रिमांड मांगेगी। दिल्ली पुलिस आफताब का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी में है। इसके अलावा आफताब के फ्लैट से मिले ब्लड के सैंपल जांच के लिए भेजे गए है।

Advertisement

पुलिस पूछताछ में एक और जानकारी सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि वारदात के बाद आफताब ने श्रद्धा के अकाउंट से 55 हजार रुपए निकाले थे। सूत्रों के मुताबिक ये खर्च उसने फ्रिज खरीदने से लेकर धारदार चाकू और गारबेज बैग खरीदने में किए थे। जिस डॉक्टर ने मई में आफताब के कटे हुए हाथ का इलाज किया था, उसे पुलिस ने मुख्य गवाह बनाया है। बता दें कि पुलिस ने जब आफताब के फ्लैट की तलाशी ली थी तब एक डॉक्टर का पर्चा उन्हें हाथ लगा था। इसके बाद पुलिस आफताब को लेकर महरौली में डॉक्टर के क्लिनिक पहुंची थी। तब डॉक्टर ने आफताब की पहचान और इलाज की बात बताई थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari