Advertisement
breaking news

Hindenburg की चेतावनी – “भारत में कुछ बड़ा होने वाला है”, अडानी के बाद अब किसकी बारी?

बिजनेस देश

Hindenburg रिसर्च ने बीते दिनों अदाणी समूह को लेकर जो खुलासे किए थे, उससे भारतीय बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिली थी।

Advertisement

Hindenburg

अब एक बार फिर हिंडनबर्ग रिसर्च भारत को लेकर कुछ बड़ा खुलासा करने का दावा कर रही है। कंपनी के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

कंपनी ने इस पोस्ट में लिखा है कि ‘भारत में जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है’। कम्पनी के इस पोस्ट से बाजार में हलचल तेज हो गई है।

उल्लेखनीय है जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग रिसर्च ने गौतम अडानी के अडानी समूह पर निशाना साधते हुए एक रिपोर्ट जारी की थी।

इस रिपोर्ट ने हडकंप मचा दिया था, क्‍योंकि हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वही हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के आते ही अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में तगड़ी गिरावट हुई थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari