breaking news

Accident – साल्टलेक में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

कोलकाता

Accident – साल्टलेक में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार रात साल्टलेक के KB KC ब्लॉक के पास घटी।

Accident

शांतिनगर निवासी देवजीत रॉय शुक्रवार रात करीब 9.45 बजे घर लौट रहे थे। स्थानीयों के अनुसार उनके बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया।

देवजीत नियंत्रण खो बैठा और बगल के डिवाइडर से टकराकर गिर गया। स्थानीय लोगों ने बिधान नगर दक्षिण पुलिस स्टेशन को सूचित किया।

पुलिस ने आकर देवजीत को बचाया और तुरंत बिधान नगर महकमा अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari