Advertisement

Howrah – हावड़ा ब्रिज के पास सब्जी मंडी से युवक का शव बरामद, हत्या…

कोलकाता

Howrah – हावड़ा ब्रिज से सटे व्यस्त सब्जी बाजार में गुरुवार रात एक युवक का लहुलुहान शव मिलने से हड़कंप मच गया।

Advertisement

HOWRAH

सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार रात बाजार के अंदर एक युवक को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा गया।

उसके शरीर पर धारदार हथियारों के कई गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह हत्या का मामला है।

बाजार में भारी भीड़ और कई कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद, यह घटना कैसे हुई और हमलावर कौन थे, यह अब भी रहस्य बना हुआ है।

घटनास्थल पर मौजूद सब्जी मंडी के लोगों से पूछताछ के बाद भी अब तक मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है।

गोलाबाड़ी थाना पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के इलाकों और अन्य थानों के रिकॉर्ड खंगाल रही है।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक बाजार का कर्मचारी था या कहीं बाहर से आया था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari