Advertisement

Shantanu Sinha Biswas – कोलकाता पुलिस के डीसी शांतनु सिन्हा विश्वास गिरफ्तार, कोर्ट …

कोलकाता

Advertisement

Shantanu Sinha Biswas – पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और जबरन वसूली के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है।

ईडी ने कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (DCP) शांतनु सिन्हा विश्वास को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोलकाता की विशेष अदालत ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार, साल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में लगभग 10 घंटे की पूछताछ के बाद गुरुवार रात उन्हें हिरासत में लिया गया।

उन पर आरोप है कि उन्होंने कुख्यात अपराधी ‘सोना पप्पू’ और व्यवसायी जॉय कामदार के साथ मिलकर जमीन हड़पने और जबरन वसूली का एक बड़ा रैकेट चलाया।

ईडी को जांच के दौरान संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और कुछ व्हाट्सएप चैट मिले हैं, जो सीधे तौर पर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करते हैं।

इससे पहले उन्हें पांच बार समन भेजा गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। इसके बाद उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari