Advertisement
breaking news

Howrah Maidan Bulldozer – हावड़ा मैदान में चला बुलडोजर

कोलकाता

Howrah Maidan Bulldozer – हावड़ा मैदान इलाके में आज बुलडोज़र कारवाई हुई जिसमें अवैध दुकानों को गिरा दिया गया।

Advertisement

Howrah Maidan Bulldozer

आज दोपहर, हावड़ा ज़िला अस्पताल के सामने बिप्लबि हरेन घोष सरणी के दोनों ओर बनी कम से कम 30 अवैध दुकानों को गिरा दिया गया।

इस घटना से कुछ देर के लिए तनाव पैदा हो गया। मौके पर भारी पुलिस बल और कॉम्बैट फ़ोर्स को तैनात किया गया था।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान व्यस्त सड़क पर ट्रैफ़िक रोक दिया गया था। प्रशासन ने बताया कि दुकान मालिकों को कुछ दिन पहले ही जगह खाली करने का नोटिस दिया गया था।

जब दुकानदारों ने खाली नहीं किया, तो आज अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर अभियान चलाया गया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari