Advertisement

Howrah – 50 हजार रुपये घूस लेते एंटी करप्शन डिपार्टमेंट के हत्थे चढ़ा पुलिस कांस्टेबल

बंगाल

Howrah – हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आई है।

Advertisement

Howrah

संकराइल थाने के तहत आने वाली नजीरगंज आउटपोस्ट (चौकी) में तैनात एक कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी कांस्टेबल की पहचान शुभमय मंडल के रूप में हुई है। राज्य के भ्रष्टाचार रोधी विभाग की टीम ने एक गुप्त सूचना और जाल के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल को 50,000 रुपये की घूस लेते हुए मौके पर ही धर दबोचा।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम स्वीकार करते ही एंटी करप्शन टीम ने दबिश देकर कांस्टेबल को रंगे हाथों पकड़ लिया।

कार्रवाई की खबर सामने आते ही हावड़ा पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ हो रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस मामले में क्या कुछ अन्य पुलिसकर्मी या अधिकारी भी शामिल हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari