Advertisement

Rahul Banerjee – बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन

बंगाल

Rahul Banerjee – बंगाली फिल्म और टेलीविजन उद्योग के लिए आज का दिन एक अत्यंत दुखद खबर लेकर आया।

Advertisement

Rahul Banerjee

लोकप्रिय अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का दीघा में समुद्र में डूबने के कारण निधन हो गया। वह 43 वर्ष के थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल बनर्जी धारावाहिक ‘भोले बाबा पार करेगा’ की शूटिंग के सिलसिले में पूरी यूनिट के साथ दीघा पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि रविवार शाम को शूटिंग खत्म होने के बाद वह समुद्र के पानी में उतरे थे। चश्मदीदों के मुताबिक, समुद्र की तेज लहरों के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में समा गए।

यूनिट के सदस्यों और वहां मौजूद टेक्नीशियन ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए उन्हें पानी से बाहर निकाला। उस समय उनकी सांसें चल रही थीं।

उन्हें तुरंत दीघा स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उन्हें ‘ब्रॉड डेड’ (मृत अवस्था में लाया गया) घोषित कर दिया।

राहुल के अचानक चले जाने से टॉलीवुड और उनके अनगिनत प्रशंसकों में शोक व्याप्त है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari