Howrah Shootout – हावड़ा के पीलखाना में एक व्यक्ति की हत्या मामले में पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
Howrah Shootout
आरोप है कि गिरफ्तार किए गए ने लोगों ने प्रमोटर शफीक खान की हत्या के आरोपी हारुन खान और रोहित को पनाह दी और भागने में मदद की।
हावड़ा सिटी पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मोहम्मद बिलाल, मोहम्मद वकील और दिलदार हुसैन के तौर पर हुई है।
ये तीनों कोलकाता के बऊबाजार इलाके के रहने वाले हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार शाम को इलाका गरमा गया था। गुस्साई भीड़ ने GT रोड पर प्रदर्शन किया था।
