Howrah Shootout – हावड़ा में चली गोली, 2 हिरासत में

कोलकाता

Howrah Shootout – हावड़ा में आधी रात को गोली चलने की घटना घटी। घटना गोलाबाड़ी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बीबीर बागान इलाके में हुई।

Howrah Shootout

प्राप्त जानकारी के अनुसार नशे की हालत में राहुल नामक व्यक्ति आकाश यादव और विक्की के साथ बहस में उलझ गया। इसके बाद गोली चली।

सूचना मिलते ही, गोलाबाड़ी पुलिस और हावड़ा सिटी पुलिस के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने इस घटना में शामिल होने के शक में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। हालाँकि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है।

अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि किसने गोलियां चलाईं। जाँचकर्ता फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस घटना के पीछे क्या कारण है।

उल्लेखनीय है कि कुछ ही दिन पहले, गोलाबाड़ी थाना क्षेत्र में आने वाले पिलखाना इलाके में एक हत्या की घटना हुई थी।

Share from here