Advertisement

Howrah – झोलाछाप डॉक्टर और दवा दुकानदार की मिलीभगत से गलत इलाज का आरोप, मरीज की मौत, विरोध

बंगाल

Howrah – हावड़ा जिले के श्यामपुर थाना अंतर्गत देवड़ा इलाके में शनिवार को एक कथित झोलाछाप डॉक्टर और दवा दुकान मालिक की मिलीभगत से गलत इलाज के कारण एक व्यक्ति की मौत का गंभीर मामला सामने आया है।

Advertisement

Howrah

इस घटना को लेकर शनिवार सुबह से ही पूरे इलाके में भारी तनाव का माहौल है। मृतक की पहचान देवड़ा निवासी लक्ष्मीकांत हाजरा (50 वर्ष) के रूप में हुई है।

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले लक्ष्मीकांत बाबू के बेटे को चिकनपॉक्स हुआ था। उसके बाद लक्ष्मीकांत हाजरा भी पॉक्स की चपेट में आ गए।

इलाज लिए वह देवड़ा स्थित एक दवा दुकान में बैठने वाले स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक तनवीर अली खान के पास गए।

परिजनों का आरोप है कि उक्त चिकित्सक के पास काफी दिनों तक इलाज चलने के बाद भी लक्ष्मीकांत की स्थिति में सुधार होने के बजाय उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

मरीज की हालत अत्यंत गंभीर होते देख परिवार वाले उन्हें आनन-फानन में पहले बागनान नंबर-2 ब्लॉक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

वहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत कोलकाता रेफर कर दिया। इसके बाद कोलकाता के बेलियाघाटा आईडी (ID) अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।


Howrah – लक्ष्मीकांत हाजरा की मौत की खबर फैलते ही शनिवार सुबह देवड़ा इलाके के ग्रामीण और मृतक के परिजन आक्रोशित हो उठे।

स्थानीय लोगों का सीधा आरोप है कि दवा दुकानदार और झोलाछाप डॉक्टर की मिलीभगत और गलत दवाइयां देने के कारण ही लक्ष्मीकांत बाबू की जान गई है।

दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग को लेकर उत्तेजित ग्रामीणों ने शनिवार सुबह शव को सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Howrah – घटना की सूचना मिलते ही श्यामपुर थाने की विशाल पुलिस वाहिनी तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।

स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दवा दुकानदार को हिरासत में ले लिया है।

हालांकि, मुख्य आरोपी ग्रामीण चिकित्सक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी सख्त सजा की मांग पर स्थानीय लोग अड़े हुए हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari