Advertisement

Yuva Bharati – युवा भारती क्रीड़ांगन के सामने से हटाई गई मूर्ति

कोलकाता

Yuva Bharati – कोलकाता के साल्टलेक स्थित विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (साल्टलेक स्टेडियम) के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने से शनिवार को विवादास्पद मूर्ति को हटा दिया गया है।

Advertisement

Yuva Bharati

पश्चिम बंगाल की पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान इस स्टेडियम के सामने ग्लोब के आकार का एक स्टैच्यू बनाया गया था।

इस स्टैच्यू में धड़ से लेकर पैर तक की आकृति दिखाई गई थी। जिसमे धड़ के ऊपर एक एक फुटबाल और उसपर लोगो था।

शनिवार सुबह प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में इस लोगो को स्टैच्यू से अलग कर दिया गया। राज्य में राजनीतिक परिवर्तन के बाद से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि पूर्व सरकार के प्रतीकों को सार्वजनिक स्थानों से हटाया जा सकता है।

शनिवार को हुई इस कार्रवाई को उसी प्रशासनिक फेरबदल और राजनीतिक बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari