Advertisement

Humayun Kabir – मुख्यमंत्री की चेतावनी के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार

बंगाल

Humayun Kabir – मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की चेतावनी के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हुमायूं कबीर की सभा के 3 आयोजकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

Humayun Kabir

गिरफ़्तार किए गए लोगों में गोलम मुस्तफ़ा, मोहम्मद अमीनुल हक और अनीसुर रहमान शामिल हैं। पुलिस ने सोमवार देर रात दो अलग-अलग जगहों से उन्हें पकड़ा।

उल्लेखनीय है कि आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के विधायक हुमायूं ने मुर्शिदाबाद के रेजीनगर और शक्तिपुर में सभा की थीं।

इस सभा से भाषण के दौरान उन्होंने भड़काऊ बातें कही थी। इसके बाद, मुर्शिदाबाद के रेजीनगर और शक्तिपुर पुलिस स्टेशनों में FIR दर्ज की गईं।

हुमायूं कबीर के बयान को लेकर हुआ विवाद विधानसभा सत्र में भी गूंजा था। सोमवार को विधानसभा में बोलते हुए, मुख्यमंत्री ने उन टिप्पणियों के जवाब में पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी।

हुमायूं कबीर पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “मैं सबसे पहले उन्हें उठाऊंगा जिन्होंने उन्हें बुलाया था, और फिर मैं आपके पास आऊंगा।

सीएम ने कहा था कि मेरी बात याद रखना, यह उनका आखिरी भाषण है। यह सरकार कानून का राज कायम करेगी।

मुख्यमंत्री की चेतावनी के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने तीनों लोगों को गिरफ़्तार कर लिया। गोलम काशीपुर-2 क्षेत्र के AJUP अध्यक्ष हैं। अनीसुर बेलडांगा-2 ब्लॉक के संयोजक हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari