Advertisement
breaking news

Haldia Fire – हल्दिया रिफाइनरी में भीषण आग, पाइपलाइन..

बंगाल

Haldia Fire – मंगलवार तड़के हल्दिया रिफाइनरी की पाइपलाइन में आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई।

Advertisement

Haldia Fire

आग तेजी से फैल गई जिससे कई कर्मचारी झुलस गए हैं। उन्हें अस्पताल भेजा गया है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं।

घटना मंगलवार सुबह करीब 4:00 बजे हुई। आग लगने का सही कारण अभी साफ नहीं है, हालांकि शुरुआती अनुमान है कि पाइपलाइन फटने से आग लगी हो सकती है।

आग की लपटों की तीव्रता के कारण आसपास मौजूद कई कर्मचारी झुलस गए।आग हल्दिया और पंसकुरा को जोड़ने वाली रेलवे लाइन के पास लगी, जिससे उस रूट पर ट्रेन सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित हो गईं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई झुलसे हुए लोगों को मौके से बचाकर हल्दिया सब-डिविजनल अस्पताल भेजा गया; गंभीर हालत वाले लोगों को बाद में तमलुक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

कई घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है और दमकलकर्मी इसे बुझाने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari