Advertisement

ICC World Cup 2023 – IND vs PAK Match Rescheduled, वर्ल्ड कप का नया शेड्यूल घोषित, IND vs PAK समेत 9 मैचों की तारीख में बदलाव

खेल

ICC world cup 2023 के लिए नौ मैचों के शेड्यूल में हुए बदलाव (Ind vs pak reschedule) की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है।

Advertisement

Ind vs pak match reschedule

नए शेड्यूल में Ind vs pak का मुकाबला 15 अक्टूबर के बजाय 14 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

ICC WORLD CUP 2023

वहीं 14 अक्टूबर को खेले जाने वाले अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड मुकाबले को 15 अक्टूबर को दिल्ली में किया गया है। हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान का मुकाबला 12 अक्टूबर की जगह 10 अक्टूबर को खेला जाएगा। लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का मैच पहले 13 अक्टूबर को खेला जाना था। लेकिन अब यह 12 अक्टूबर को खेला जाएगा।

ICC WORLD CUP 2023

इसी तरह, बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड का मैच 14 अक्टूबर को चेन्नई में होना था। अब यह एक दिन पहले यानी 13 अक्टूबर को खेला जाएगा। पहले यह डे मैच होना था लेकिन अब डे नाइट होगा।

वर्ल्ड कप 2023 के अंत में तीन मुकाबलों का शेड्यूल बदला गया है। 12 नवंबर को इंग्लैंड की टक्कर पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की बांग्लादेश से होनी थी। अब ये दोनों मैच 11 नवंबर को खेले जाएंगे। इसके साथ ही 11 नवंबर को भारत और नीदरलैंड्स के बीच होने वाला मैच अब 12 नवंबर को होगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari