Advertisement
breaking news

Jadavpur University – जादवपुर विश्विद्यालय के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत

कोलकाता

Jadavpur University के हॉस्टल में प्रथम वर्ष के छात्र स्वप्नदीप कुंडू की मौत हो गई। जादवपुर पुलिस स्टेशन ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। छात्र की हॉस्टल की छत से गिरकर मौत हुई है। यह घटना कल रात करीब 12:30 बजे की है।

Advertisement

Jadavpur University

आधी रात को हॉस्टल वालों को कुछ आवाज सुनाई दी। देखा गया स्वप्नदीप लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। गंभीर रूप से घायल छात्र को केपीसी मेडिकल कॉलेज ले जाने के बाद आज सुबह उसकी मौत हो गई। जादवपुर पुलिस इसकी जांच कर रही है कि मौत कैसे हुई। वह 2 दिन पहले ही हॉस्टल आया था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari