INDIA Bloc Delegation Meet President Murmu – राष्ट्रपति से मिला इंडिया गठबंधन का प्रतिनिधि दल, राहुल बोले – राष्ट्रपति ने वोट चोरी का खंडन नही किया, ममता बोलीं – सकारात्मक..

देश

INDIA Bloc Delegation Meet President Murmu – INDIA ब्लॉक के 10 नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।

INDIA Bloc Delegation Meet President Murmu

इस दौरान नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की।

विपक्ष ने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ियां हुई हैं और चुनाव में वोट चोरी की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से कहा कि उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। खरगे के मुताबिक, राष्ट्रपति ने विपक्षी नेताओं की शिकायत सुनने के बाद इस मामले में कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा, “अभी राष्ट्रपति के साथ हमारी मुलाकात हुई। एक प्रकार से मैं आश्चर्यचकित रह गया क्योंकि जब हमने राष्ट्रपति को वोट चोरी और चुनाव चोरी के बारे में बताया तो राष्ट्रपति ने इनकार नहीं किया।

INDIA Bloc Delegation Meet President Murmu – राष्ट्रपति ने ये नहीं कहा कि चुनाव चोरी नहीं हो रहे हैं, उन्होंने उलटा हमसे कहा कि आप सबूत हमारे पास लेकर आइए।

यही समूह खुशी से, जो सारे सबूत हमने एकत्रित किए हैं, इन सबूतों को राष्ट्रपति के पास ले जाएगा और ले जाने के लिए तैयार हैं।

राहुल ने कहा कि पूरा देश जानता है, छात्र जानते हैं कि देश में वोट चोरी हो रही है। पीएम मोदी इसके आर्किटेक्ट है, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार इसके इम्प्लीमेंटर्स हैं और इस बात से राष्ट्रपति ने इनकार नहीं किया।

उन्होंने कहा कि वे इसके बारे में सोचेंगी और कार्रवाई करेंगी। मैं उनका दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं.”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद TMC प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “हम लोगों ने ज्ञापन सौंपा है।

वे इतनी नकारात्मक नहीं हैं। उन्होंने हमें सकारात्मकता से लिया। उन्होंने दो बातें कही कि वे सभी विवरणों को देखेंगी और उन्हें सबूत चाहिए।

राहुल गांधी ने भी हामी भरी कि हम सारे सबूत भेजेंगे. हमने उनसे कहा कि देश बहुत चिंतित है और संविधान के संरक्षक के तौर पर आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लोकतंत्र बना रहे।

ममता बनर्जी ने कहा कि उनका रवैया बहुत सकारात्मक है और उन्होंने कहा कि वह इसकी जांच करेंगी।”

Share from here