- पिछले 24 घंटे 14,32,343, सैम्पल की हुई जांच
देश मे 24 घंटे में कोरोना के 37,154 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना का कुल आंकड़ा बढ़कर 3,08,74,376 पर पहुंच गया है। इस दौरान 724 लोगों की जान गई है इसके बाद भारत में कोरोना से 4,08,764 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
24 घंटे में 39,649 लोग ठीक हुए हैं जिसके बाद कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 3,00,14,713 हो गए हैं। अब 4,50,899 एक्टिव केस है।
