Advertisement

वतन लौटे 250 भारतीय नागरिक, बुखारेस्ट से लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची दूसरी उड़ान

देश

यूक्रेन से भारतीयों की वतन वापसी में रविवार तड़के एअर इंडिया की एक फ्लाइट रोमानिया के बुखारेस्ट से भारतीय यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची। इस फ्लाइट में 250 भारतीय नागरिक सवार थे। उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर भारतीय नागरिकों का स्वागत किया। 

Advertisement

 

इससे पहले शनिवार को एअर इंडिया की एक ओर फ्लाइट बुखारेस्ट से यात्रियों को लेकर मुंबई पहुंची थी। बताया जा रहा है कि बुखारेस्ट से दो और फ्लाइट भारतीय नागरिकों को लेकर आएंगी। 

इससे पहले शुक्रवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को पोलैंड और हंगरी के रास्ते वापस लाया जा रहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari