Advertisement

भारत-अमेरिका 2+2 संवाद: रक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में एक दूसरे के सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई

देश

भारत और अमेरिका के बीच चौथी 2+2 मंत्रिस्तरीय बातचीत सोमवार को हुई। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन और भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच यूएस-इंडिया 2+2 मंत्रिस्तरीय बातचीत वाशिंगटन में आयोजित की गई। 

Advertisement

 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि एक स्वतंत्र, खुला और समावेशी इंडो-पैसिफिक कैसे सुनिश्चित किया जाए, यह भी हमारे एजेंडे में था। हमने अफ़ग़ानिस्तान में और उसके आस-पास की घटनाओं के बारे में बात की। हमारी बातचीत में भारतीय उपमहाद्वीप में हाल की घटनाओं को भी शामिल किया गया। 

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बातचीत के बारे में कहा कि हम अमेरिकी कंपनियों के साथ सह-विकास और सह-उत्पादन की इच्छा व्यक्त करते हैं और अमेरिका की डिफेंस कंपनियों से यूपी और तमिलनाडु के डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में और निवेश करने का अनुरोध किया है।

 

उन्होंने कहा कि हम COMCASA (संचार संगतता और सुरक्षा समझौता) के कार्यान्वयन और BECA (बुनियादी विनिमय और सहयोग समझौते) के प्रभावी संचालन में भी प्रगतिशील हैं। राजनाथ ने कहा कि मैंने अमेरिका की कंपनियों को डिफेंस, एयरोस्पेस और मेक फॉर इंडिया एंड वर्ल्ड प्रोग्राम के लिए भी आमंत्रित किया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari