Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के साथ वर्चुअली बैठक में पीएम मोदी ने की बूचा नरसंहार की निंदा

देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने  डिजिटल माध्यम से बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि विश्व के दो सबसे पुराने और बड़े लोकतंत्र के तौर पर हम स्वाभाविक साझेदार हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बीच वार्ता ऐसे समय में हो रही है, जब यूक्रेन में हालात बेहद परेशान करने वाले हैं।

Advertisement

 

पीएम मोदी ने बुचा में हुए नरसंहार का भी जिक्र करते हुए कहा कि बुचा में हाल में निर्दोष नागरिकों की हत्या की खबरें बेहद चिंताजनक है। हमने तत्काल इसकी निंदा की और पारदर्शी जांच की मांग की। हमें उम्मीद है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी बातचीत से शांति का रास्ता निकलेगा।

 

पीएम ने कहा कि मैंने यूक्रेन और रूस के राष्ट्रपतियों से बात की। मैंने राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन के राष्ट्रपति से सीधे बात करने का सुझाव दिया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari