Advertisement
sunlight news

कोरोना से संक्रमित हुए भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी मनदीप सिंह

खेल

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी मनदीप सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने सोमवार को उक्त जानकारी दी। साई ने बयान में कहा, “भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य मनदीप सिंह का बेंगलुरू में साई के नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस में राष्ट्रीय शिविर से पहले 20 अन्य खिलाड़ियों के साथ कोरोना परीक्षण (आरटी पीसीआर) किया गया, जिसका परिणाम पॉजिटिव है लेकिन उनमें लक्षण नहीं दिख रहे हैं।”

Advertisement
बता दें कि मनदीप छठे हॉकी खिलाड़ी हैं, जो कोरोना से को संक्रमित पाए गए हैं। उनसे पहले भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह,डिफेंडर सुरेंदर कुमार, जसकरन सिंह, ड्रैगफ्लिकर वरूण कुमार और गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक अन्य पांच खिलाड़ी हैं जो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। साई के डॉक्टरों के अनुसार सभी खिलाड़ियों में मामूली लक्षण दिखाई दे रहे हैं और वे ठीक हैं। इन्हें बेंगलुरू के नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस में रखा गया है।
 गौरतलब है कि इससे पहले खिलाड़ी कोरोना वायरस के चलते राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण केंद्र में दो महीने से अधिक समय तक फंसे रहे। उसके बाद सभी खिलाड़ियों को घर जाने की अनुमति दे दी गई थी। वापस लौटने पर खिलाड़ियों को केंद्र पर प्रशिक्षण दोबारा शुरू करने से पहले अनिवार्य क्वारंटाइन से गुजरना था।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari