breaking news

Indian Navys INS Sumitra Rescues Hijacked Iranian Fishing Vessel From Somalia Pirates – भारतीय नौसेना ने 24 घंटे के अंदर दो जहाजों को लुटेरों से छुड़ाया

देश

Indian Navys INS Sumitra Rescues Hijacked Iranian Fishing Vessel From Somalia Pirates – भारतीय नौसेना ने बीते 24 घंटे के अंदर अरब सागर में समुद्री लुटेरों द्वारा हाईजैकिंग की दो बड़ी कोशिशों को नाकाम किया है।

भारतीय नौसैनिक युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने सोमवार को ईरान के जहाज एफवी ईमान को बचाने के बाद एक और अभियान में जहाज अल नईमी को लुटेरों के शिकंजे से छुड़ाया।

बताया गया है कि इस अभियान में भारत के मरीन कमांडोज ने भी हिस्सा लिया। जानकारी के मुताबिक, यह घटना केरल के कोच्चि के तट से 800 मील दूर अरब सागर में हुई।

लुटेरों ने यहां जहाज और उसमें सवार क्रू सदस्यों को बंधक बना लिया। इसके बाद भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा को भेजकर सभी को सुरक्षित निकाल लिया।

अधिकारियों ने कहा कि जहाजों की सुरक्षा के लिए हिंद महासागर क्षेत्र में हर जगह भारत की कड़ी निगरानी है।

Share