breaking news

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पहली बार रखा सेमीफाइनल में कदम

खेल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Tokyo Olympics 2020: भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो में जारी ओलंपिक खेलों में इतिहास रच दिया है। पहली बार भारतीय टीम ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल तक पहुंची है। आखिरी बार ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1980 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। हालांकि, उस समय भारतीय टीम चौथे नंबर पर रही थी, लेकिन इस बार रानी रामपाल की कप्तानी वाली टीम ने पदक की उम्मीद जगाई है।

भारतीय महिला टीम ने विश्व की नंबर दो टीम ऑस्ट्रेलिया को टोक्यो ओलंपिक 2020 के क्वार्टर फाइनल में मात दी है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने ये मैच 1-0 के अंतर से जीता है।

Share from here