abhishek banerjee

मिशन 2023 – आज त्रिपुरा जाएंगे अभिषेक बनर्जी

अन्य
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

बंगाल में जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस की नजर त्रिपुरा पर है। त्रिपुरा में तृणमूल को मजबूत करने के लिए तृणमूल रणनीति बनाने में जुट गयी है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी आज त्रिपुरा जायेंगे।

 

अभिषेक बनर्जी का त्रिपुरा में कई कार्यक्रम हैं। राज्यसभा में टीएमसी के उप नेता सुखेंदु शेखर राय ने कहा, ‘अभिषेक बनर्जी त्रिपुरा में पार्टी की यात्रा का नेतृत्व करेंगे, जहां बंगाली और अन्य समुदाय हमारा, हमारी नेता ममता बनर्जी का समर्थन कर रहे हैं। वे बिप्लब देब नीत भाजपा सरकार से त्रस्त हैं।’

 

टीएमसी के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा सदस्य सौगत राय ने दावा किया का अभिषेक का दौरा निकट भविष्य में पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के दौरे से आने वाले तूफान की पूर्व चेतावनी है।

अभिषेक मंदिर में करेंगे पूजा, पार्टी नेताओं के साथ बैठक

अभिषेक बनर्जी आज दोपहर 12 बजे त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक अभिषेक बनर्जी पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 3 बजे संवाददाता सम्मेलन करेंगे। वे त्रिपुरा में जाकर क्या कहते हैं, इस पर निगाहें टिकी हुई हैं।

Share from here