Advertisement

आईपीएल के आखिरी दो लीग मैच होंगे एक साथ एक ही समय पर

खेल

इंडियन प्रीमियर लीग की संचालन समिति ने फैसला किया कि लीग चरण के आखिरी दो मैच एक ही समय पर शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होंगे। आम तौर पर डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) का एक मुकाबला दोपहर बाद और दूसरा शाम को खेला जाता है।

Advertisement

 

अब तक के नियमों के मुताबिक दोपहर का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 3:30 बजे शुरू होता है, जबकि दूसरा मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाता है। किसी भी टीम के अनुचित लाभ को रोकने के लिए दोनों मैच शाम में एक साथ खेले जाएंगे।

 

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘आईपीएल के इतिहास में पहली बार ‘वीवो आईपीएल 2021’ प्लेऑफ से पहले के आखिरी दो लीग मैच एक साथ खेले जाएंगे।’

 

कार्यक्रम के मुताबिक अंतिम दो मैचों में से एक में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना मुंबई इंडियंस और दूसरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari