Advertisement

7 अक्टूबर को उत्तराखंड जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जा सकते है केदारनाथ धाम

उत्तराखंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर को उत्तराखंड दौरे पर जाएंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी केदारनाथ धाम भी जा सकते हैं। हालांकि, अभी पीएमओ से इस दौरे को लेकर जानकारी आना बाकी है।

Advertisement

पीएम मोदी उत्तराखंड में ऋषिकेश एम्स में ऑक्सीजन प्लांट का उद्धघाटन करेंगे। वे जोलीग्रांट एयरपोर्ट टर्मिनल का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

पीएम के दौरे से चुनावी अभियान शुरू करेगी भाजपा 

उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। भाजपा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। बताया जा रहा है कि भाजपा पीएम मोदी के दौरे से उत्तराखंड में चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari