IPL – सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज

खेल

आईपीएल के पहले सीजन की विजेता राजस्थान रॉयल्स और 2016 की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद  की टीमें इस सीजन का आगाज आज से करेंगी। दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी।

Advertisement

 

राजस्थान की कप्तानी इस बार भी युवा बल्लेबाज संजू सैमसन कर रहे हैं जबकि केन विलियमसन हैदराबाद की कप्तानी करेंगे। हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर और राशिद खान को इस सीजन रिटेन नहीं किया है। उसने कई नए खिलाड़ियों पर दांव खेला है तो राजस्थान ने कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है।

 

राजस्थान ने इस सीजन रविचंद्रन अश्विन को अपने साथ जोड़ा है तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए विकेटों की झड़ी लगाने वाले लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को भी अपने साथ जोड़ा है। ये टीम कोलकाता से प्रसिद्ध कृष्णा और मुंबई से ट्रेंट बोल्ट को लेकर आई है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari