‘मतुआ धर्म महा मेले’ को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी

बंगाल

पीएम नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के ठाकुरनगर में मतुआ समुदाय के हरिचंद ठाकुर की 211 जयंती पर आयोजित ‘मतुआ धर्म महा मेले’ को संबोधित करेंगे।

Advertisement

 

प्रधानमंत्री कार्यालय के जारी बयान में कहा गया कि ठाकुर ने स्वतंत्रता से पहले अविभाजित बंगाल में अपना पूरा जीवन वंचितों, दबे कुचले लोगों की बेहतरी के लिए समर्पित किया। उनके द्वारा अब के बांग्लादेश स्थित ओरकांडी में साल 1860 में शुरू सामाजिक और धार्मिक आंदोलन से मतुआ धर्म की स्थापना हुई।

 

अखिल भारतीय मतुआ महासंघ ने ‘मतुआ धर्म महा मेला-2022’का आयोजन 29 मार्च से पांच अप्रैल के बीच किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर रेखांकित किया कि साल 2019 में उन्हें ठाकुरनगर जाने का मौका मिला।

 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस यात्रा को कभी नहीं भूल सकता है। यह बहुत विशेष थी कि बोडो मां बिनापानी ठाकुर का आशीर्वाद मिला।” 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari